Jamshedpur: Over 5 lakh signatures gathered to secure the status of 'Rashtra Mata' (Mother of the Nation) for the cow.

जमशेदपुर: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए 5 लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

Jamshedpur: Over 5 lakh signatures gathered to secure the status of 'Rashtra Mata' (Mother of the Nation) for the cow.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर  27 जुलाई : गौ सम्मान अभियान’ के तहत सोमवार को जमशेदपुर में एक ऐतिहासिक और अनुशासित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाय माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित कराने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में गौ भक्तों ने साकची के बोधि मैदान से जिला उपायुक्त कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला और देश के शीर्ष नेतृत्व के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लगभग 20 हजार पन्नों में संकलित 5,13,738 हस्ताक्षर संलग्न किए गए।

विजय मंत्र जाप के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत सुबह 8 बजे साकची के बोधि मैदान में सामूहिक विजय मंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” के जाप से हुई। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चले इस मंत्र जाप के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता का पूजन और सेवा की गई।

अनुशासित जुलूस के साथ डीसी कार्यालय पहुँचे हज़ारों गौ भक्त

प्रातः 10 बजे हजारों की संख्या में मातृशक्ति, पुरुष और शहरभर के गौ भक्त बोधि मैदान से कतारबद्ध होकर पूरी शालीनता और अनुशासन के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुँचे।

इस दौरान चार प्रतियों में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र तैयार किए गए थे, जिसके साथ 5 लाख से अधिक आम जनता के हस्ताक्षर सौंपे गए।

संतों के निर्देश पर चल रहा है राष्ट्रव्यापी अभियान

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण सिंह और गौ सम्मान अभियान के संरक्षक श्री सुरेश लाल ने अभियान की रूपरेखा और सरकार की सकारात्मक सोच पर प्रकाश डाला।

अरुण सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “संतों के निर्देश पर पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। यदि इसके बाद भी केंद्र सरकार गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं देती है, तो संतों के आह्वान पर पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।” वहीं, श्री सुरेश लाल ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पूरे भारत में 40 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

शांतिपूर्ण रहा कार्यक्रम

यह पूरा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय शर्मा, विनय राय, अनिल अग्रवाल और सुमित खंडेलवाल सहित कई गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now