झारखंड में 10 वीं साइंस का पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने की कवायद शुरू !
झारखंड में 10 वीं साइंस का पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने की कवायद शुरू !
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही कोडरमा में पेपर लीक हो गया था। जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है।
जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने बताया है कि आज सुबह प्रश्न पत्र का पैकेट खुलते ही वायरल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया. मिलान में मामला सही पाया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ इस मामले को लेकर एक हाई लेवल बैठक भी की गई है. जैक अध्यक्ष ने कहा कि विज्ञान सैद्धांतिक की परीक्षा रद्द करने की कवायद शुरू हो गई है.
बता दें कि 19 फरवरी से ही विज्ञान सैद्धांतिक के प्रश्न पत्र लीक होने की बात चल रही थी. छात्र नेता देवेंद्र महतो ने जैक सचिव से मिलकर पूरे मामले से अवगत भी कराया था. जैक सचिव से मुलाकात के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया था. साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप पर वायरल विज्ञान सैद्धांतिक के प्रश्नपत्र को भी दिखाया था.

















