Jharkhand News :-50 हजार शिक्षको की होगी बहाली नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

Jharkhand News :-50 हजार शिक्षको की होगी बहाली नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

Share
Link copied

Jharkhand News

Prerna  Chourasia

Drishti Now ,Ranchi

झारखंड में नियुक्ति  की निमावली रद्द होने के बाद अब   50 हज़ार पारा शिक्षकों की बहाली की तैयारी झारखंड सरकार करने जा रही है इस बारे   में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्यों की नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी मांगी थी। इसके लिए विभिन्न राज्य बिहारपश्चिम बंगाल व दिल्ली की शिक्षक नियुक्ति नियमावली की जानकारी मंगाई गई है|

बिहार  की नियमावली अपनाने की तैयारी

विभागीय अधिकारियों की अगर माने तो झारखंड सरकार बिहार की नियमावली को ही यहां भी नियुक्ति का आधार बना सकती है। इसी माह के अंत तक इस संबंध में निर्णय लेने की संभावना व्यक्त की गयी है। इसके बाद ही झारखंड में भी बिहार के आधार पर पंचायत स्तर पर 50 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं के हित को ध्यान में रख कर ही नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा है कि बिहार में केवल बिहार के लोग ही शिक्षक बन सकते हैं तो झारखंड के लोग क्यों नहीं शिक्षक बने सकते इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए बिहार में आवेदन जमा करने के लिए बिहार का निवासी होना अनिवार्य है तो झारखंड का भी निवासी होना अनिवार्य होना चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow