झारखंड में गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, कई जिलों का पारा पहुंचा 40 के पार

झारखंड में गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, कई जिलों का पारा पहुंचा 40 के पार

Share
Link copied

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में आज भी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, जिसको लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में वृद्धि के कारण गर्म और शुष्क मौसम की उम्मीद है। पलामू, गढ़वा, दुमका, और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40°C से 43°C के बीच रह सकता है। वहीं रांची में 38°C से 40°C तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24°C से 27°C के बीच रह सकता है।

पलामू में सबसे ज्यादा तापमान 43.6°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पलामू और गढ़वा में हीट वेव का प्रभाव सबसे अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 27 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और वज्रपात हो सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow