20250605 091733

झारखंड में आज राहत भरा मौसम की संभावना रांची सहित कई जिलों में हो सकती है बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आज से 20 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, और दोपहर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है, और कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने गढ़वा, सरायकेला खरसावां, जामताड़ा, हजारीबाग, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, और साहिबगंज जैसे जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 17 और 18 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम और ठंडा होने की उम्मीद है। मानसून की सक्रियता के कारण झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Share via
Share via