20250612 093714

झारखंड में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, झारखंड में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत

झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज, 18 जून 2025 को मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, और सिमडेगा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, बोकारो, धनबाद, और गिरिडीह में येलो अलर्ट है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है, जिसके साथ तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी है।

पिछले कुछ दिनों से झारखंड में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया था, लेकिन मानसून की दस्तक के साथ मौसम ठंडा हो गया है। रांची और आसपास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट लाई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, तेज हवा और वज्रपात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि भारी बारिश और आंधी के कारण पेड़ गिरने या बिजली गुल होने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे धान के बिचड़े और खेतों की तैयारी के दौरान मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें।

Share via
Share via