IMG 20240825 WA0021 scaled

प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन, के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन, मे मुख्य अतिथि के रूप में सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल:

IMG 20240825 WA0007

रांची: राजधानी रांची में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय महिला पुलिस (women police) सम्मेलन समापन कार्यक्रम में झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए….दो दिवसीय इस सम्मेलन में राज्य के महिला पुलिस कर्मियों की परेशानी और चुनौतियों पर चर्चा हुई इस दौरान महिला पुलिस के मुद्दों कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सहित कई बिंदु पर गंभीर चर्चाएं की गई…. इस कार्यक्रम में डीजीपी अनुराग गुप्ता एडीजी आईजी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे……

IMG 20240825 WA0017

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन (jharkhand women police confrence) का आयोजन किया गया है। इस आयोजन से महिला पुलिस कर्मियों के बीच उत्साह, उमंग और उम्मीद जगी है….इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा-परिचर्चा हुई है, इसका सकारात्मक प्रभाव आने वाले दिनों में महिला पुलिसिंग व्यवस्था पर दिखे यह हमसभी की संयुक्त जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन के अवसर पर महिला पुलिस के हक-अधिकार, उचित मांगों, समस्याओं के निराकरण इत्यादि से संबंधित जो आवश्यक सुझाव राज्य सरकार तक पहुंची है, इन सुझावों पर यथोचित विचार किया जाएगा..

महिला पुलिस पदाधिकारी थाना इंचार्ज बन सके इस निमित्त शीघ्र नियम बनाई जाएगी:

IMG 20240825 WA0023

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के भीतर स्थापित पुलिस थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी भी थाना इंचार्ज बन सके इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र नियम बनाएगी। निश्चित रूप से थानों में वरीय पदाधिकारी के रूप में महिला पुलिस जिम्मेदारी संभाले ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है….मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में राज्य स्तरीय पुरुष पुलिस सम्मेलन का आयोजन हो इसके लिए भी कैलेंडर बनाएं….मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी पुलिसिंग व्यवस्था सिस्टम के जड़ तक पहुंचकर उसे मजबूत करने का कार्य करें….. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के पुलिसकर्मी क्षमतावान हैं फिर भी कुछ वादों का अनुसंधान इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई इत्यादि को सौंप दिया जाता है आखिर ऐसा क्यों? इन विषयों को गंभीरता से लेने की जरूरत है….

सम्मेलन वर्ष में एक बार नहीं बल्कि 6 महीने में एक बार होनी चाहिए:

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य की महिला पुलिस बल के बेहतरी के लिए क्या करने की जरूरत है इस पर बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए….कुछ विषयों पर राज्य सरकार को नीति निर्धारण करने की आवश्यकता है तो कुछ चीजें पुलिस विभाग स्तर की हैं। महिला पुलिस के हित में पुलिस विभाग को भी आगे बढ़ने की जरूरत है…मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर विभाग में सकारात्मक बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है…. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मानना है कि राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन वर्ष में एक बार नहीं बल्कि 6 महीने में एक बार होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था को आप इस कदर आगे बढ़ाएं कि राज्य के पुलिस बल में जहां आज महिला पुलिस की संख्या 5 से 6 प्रतिशत है, वहीं आने वाले समय में यह संख्या 50 प्रतिशत तक पहुंचे, इस निमित्त जो भी सहयोग राज्य सरकार की ओर से आपको चाहिए वो हमारी सरकार करेगी…..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via