झारखण्ड में प्रधानमंत्री के दौरे पर जेएमएम का तंज..

झारखण्ड में प्रधानमंत्री के दौरे पर जेएमएम का तंज..

Share
Link copied

झारखण्ड में प्रधानमंत्री के दौरे पर जेएमएम का तंज

झारखण्ड में प्रधानमंत्री के दौरे पर जेएमएम का तंज..
JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री के दौरे पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री हताश हो गए हैं……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का झारखंड में दौरा हुआ जो की पहले से ही तय था और जमशेदपुर से 6 वन्दे भारत ट्रेनों को रवाना करेंगे और शायद कोई बड़ी सौगात देंगे। जो हमारा बकाया है 1,36,000 करोड रुपए कम से कम इसकी घोषणा कर देंगे उन्होंने उस पर कोई बात ही नहीं कही। पीएम आवास की फिर से उन्होंने घोषणा की 2014, 2019 में वह बार-बार कहते थे, देश के हर एक व्यक्ति को 2022 तक अपना घर होगा 2021 के बाद पीएम आवास ही बंद कर दिया, तब राज्य सरकार को आवास की घोषणा करने की जरूरत पड़ी। आज प्रधानमंत्री जी बुरी तरह से हताश और पराजित थे उन्होंने मैया योजना और अबुआ आवास इसी पर चर्चा की लेकिन संबोधन में बिरसा मुंडा के बाद पोटो हो का नाम लिया जो की उनको पहले पता नही था लेकिन हेमंत सोरेन ने ग्रामीण खेल योजना लाइव से यह पता चला की पोटो हो कौन थे ।
उन्होंने भूत शब्द का उपयोग किया जब वह मंच पर आए तो उनको सब भूत दिखने लगे कोई कांग्रेस का भूत तो कोई झामुमो का भूत तो कोई जेवीएम से गया हुआ भूत, अब तो उनको रात को सोते सोते हर जगह का हार का भूत नज़र आयेगा, कोई संदेश नही था आज के रैली मे…..

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने बोकारो एवं रामगढ़ जिले को लगभग 753 करोड़ रुपए की 733 योजनाओं का दिया तोहफा
झारखंड ने 9 सांसद दिए फिर भी वो डरे हुए हैं। ट्रेन के कोस्टिंग को सौगात में जोड़ दिया गया है ढाई हजार यहाँ से कोलकाता का कियारा कोई मध्यम वर्गीय परिवार सफर कर सकता है।
घुसपैठ तो आपने करवा कर रखा है बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को देश में शरण देकर। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाये, राष्ट्रपति बना है, लेकिन संसद भवन, राम मन्दिर में वो कहा बैठी हुई थी……

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow