RANCHI

खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर के लिए हुए रवाना, गोपाल मैदान में जनसभा को को किया संबोधित

Share
Link copied

 खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर के लिए हुए रवाना, जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचते ही एक अनपेक्षित स्थिति का सामना किया। भारी बारिश के कारण जमशेदपुर में विजिब्लटी बेहद कम हो गई, जिससे उनका हेलीकॉप्टर उड़ान भरने में असमर्थ रहा। इसलिए पीएम मोदी सड़क मार्ग से ही जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं और उन्हें वहां पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगेगा। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट परिसर में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी के जमशेदपुर पहुंचने के बाद वे गोपाल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है। इस दौरान जमशेदपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, अमर बाउरी समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे……..

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow