कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के सुख-दुख में साथ खड़ी है झामुमो : विनोद पांडेय
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रही है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान पार्टी की पहली प्राथमिकता है। यह बात झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विनोद पांडेय सोमवार को बुंडू से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बुंडू से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कैंप कार्यालय में अपनी समस्याओं से श्री पांडेय को अवगत कराया। वहीं, आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी बातें उनके सामने रखीं। श्री पांडेय ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विनोद पांडेय ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के हर वर्ग की उन्नति और प्रगति को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। युवाओं के लिए नौकरियां और रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। साथ ही, महिलाओं को मईयां सम्मान योजना के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है।

















