images 5

रांची शहर के लालपुर से युवक का अपहरण, फिरौती में मांगी एक करोड़

रांची शहर के लालपुर से युवक का अपहरण कर लिया गया है. अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजन से एक करोड़ की फिरौती की मांग की है. लालपुर थाना क्षेत्र स्थित बीआईटी एक्सटेंशन के पास से अज्ञात अपराधियों द्वारा राजेश मुंडा नाम के युवक का अपहरण कर लिया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसे भी पढ़े :-

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का ग्रामीणों ने किया विरोध; सिलागाई गांव में एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास करने आये थे

राजेश मुंडा का ब्राउन होने के बाद उसके परिजनों ने लालपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. परिजनों ने कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने फोन कर एक करोड़ रुपये की मांग की है. परिवार वालों ने आशंका जतायी है कि विक्की नाम का युवक राजेश मुंडा के साथ हर समय रहता था. राजेश मुंडा और विक्की दोनों दोस्त हैं. विक्की खूंटी जिले का रहने वाला है. परिजनों ने आशंका जतायी है कि दोस्त ने ही राजेश मुंडा अपहरण कराया है.युवक का अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और युवक की तलाश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.

Share via
Share via