लातेहार : मनिका MLA के भतीजे का शव कुएं से बरामद, तीन दिन से था लापता
लातेहारः मनिका MLA रामचंद्र सिंह के भतीजे कृष्णा सिंह का शव कुएं से बरामद किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव स्थित उनके घर से थोड़ी दूर पर ही एक कुआं है जिससे शव मिला है। बताया जाता है कि पिछले 3 दिनों से युवक लापता था।
उसकी काफी खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई सूचना परिजनों को नहीं मिल पाई। वह कुछ दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद शव की पहचान कर ली गई। बरवाडीह पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। यह हत्या है या
आत्महत्या? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। घटना की सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार व धर्मेंद्र सरदार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर भिजवाया। कृष्णा की उम्र 35 साल बताई जा रही है।

















