Law and order and JPSC issues deliberated upon at BJP core committee meeting; organizational strategy also discussed.

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था और JPSC मुद्दे पर मंथन, संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा

Share
Link copied
Law and order and JPSC issues deliberated upon at BJP core committee meeting; organizational strategy also discussed.
Law and order and JPSC issues deliberated upon at BJP core committee meeting; organizational strategy also discussed.

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था, जेपीएससी में कथित धांधली, किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता समेत कई ज्वलंत और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक विषयों और आगामी रणनीति पर भी मंथन हुआ।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कार्यशैली के कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस की मौजूदगी में हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं और पुलिस कस्टडी में भी अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। इन सभी मुद्दों पर बैठक में गंभीर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी विचार किया गया। इसके अलावा जेपीएससी में कथित अनियमितताओं सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर भी पार्टी ने अपनी रणनीति पर चर्चा की।

मनोज सिंह ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ एसआईआर (Special Intensive Revision) में पार्टी की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय और दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी तथा मनोज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।