20210412 202913

शहर में चला मास्क जांच अभियान, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने चलाया जांच अभियान.

रांची : शहर में कोविड-19 रूप व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। आज दिनांक रांची शहर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन और बिना मास्क चलने वाले लोगों की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोविड अनुरूप उचित व्यवहार हेतु लोगों को किया गया जागरूक
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यों के द्वारा लोगों को मास के चेकिंग अभियान के दौरान को भी अनुरूप उचित व्यवहार करने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई। लोगों को मास्क का सही इस्तेमाल करने, सैनिटाइजर का समय समय पर इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बारे में भी बताया गया। रांची जिला को 12 जोन में बांटकर कोविड-19 निर्देशों के अनुपालन और मास्क जांच के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो लगातार शहर में अभियान चला रहे हैं।

आर बी सिंह कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण ने फिरायालाल चौक से कोकर चौक के बीच कुल 16 दुकानों की जांच की। धीरज कुमार परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने बिरसा चौक से तुपुदाना चौक तक 18 दुकानों, निशात अंजुम परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने करम टोली चौक से बूटी मोड़ तक 16 दुकानों, कोमल कुमारी परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने फिरायालाल चौक से राजेंद्र चौक तक 24 दुकानों/ प्रतिष्ठानों, अजय कुमार राज्य कर पदाधिकारी दक्षिणी अंचल ने राजेंद्र चौक से बिरसा चौक तक 20 दुकानों, फिरोज अहमद राज्य कर पदाधिकारी दक्षिणी अंचल ने सिरम टोली चौक से चुटिया एवं लोबाडीह तक कुल 18 दुकानों , शिव कुमार सिंह राज्य कर पदाधिकारी विशेष अंचल ने हॉट लिप्स चौक से चांदनी चौक 13 दुकानों, उज्जवल कुमार चौरसिया राज्य कर पदाधिकारी विशेष अंचल ने कचहरी चौक से अप्पर बाजार तक 23 दुकानों की जांच कर कोविड-19 अनुपालन से सम्बंधित मास्क चेकिंग अभियान चलाया। नीष कुमार परिक्ष्यमान उप समाहर्ता ने एचईसी गेट से धुर्वा बस स्टैंड क्षेत्र में कुल 20 दुकानों की जांच की।

इस तरह अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों ने आज अपने संबंधित क्षेत्र में अभियान चलाया और लोगों को कोविड अनुरूप उचित व्यवहार हेतु जागरूक भी किया।

Share via
Share via