राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से किया आत्मीय संवाद, संगठन विस्तार पर दिया मार्गदर्शन

रांची/कुच्चू: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के रांची जिले के कुच्चू स्थित पैतृक आवास पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्ष 2024 के चुनावी प्रत्याशी तथा संगठनात्मक दृष्टिकोण से रांची के तीनों जिलों के कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए।।बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर अल्पाहार किया तथा उनके परिवारजनों से भी आत्मीय मुलाकात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया और संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक चुनौतियों तथा भाजपा के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विकसित झारखंड और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में संगठन की भूमिका पर भी विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विजय शर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















