20210210 201049

लेवी के पैसे लेनें गया नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे.

चतरा : तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी के सबजोनल कमांडर नरेश गंझु उर्फ रविकांत को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नरेश गंझु ठेकेदार रघुराम से रंगदारी के पैसे लेने अपने दस्ते के साथ आया था। ठीकेदार से पैसे लेने के वक्त इसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार नरेश गंझु लावालोंग चतरा का रहने वाला है। यह जानकारी एसपी प्रशांत आनंद ने दी। गिरफ्तार उग्रवादी के पास से 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी नरेश के निशानदेही पर 315 के 4 राइफल, 303 के 2 राइफल, एक देसी कट्टा, 0.32 के 33 जिंदा कारतूस, 315 के 560 जिंदा कारतूस, 9 एमएम का 4 जिंदा कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया है।

Share via
Share via