Mock drills held nationwide ahead of Re-NEET exam; security arrangements tightened.

NEET पुनर्परीक्षा से पहले NTA पर नया विवाद, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी में परीक्षा केंद्र

Share
Link copied
New controversy surrounds NTA ahead of NEET re-exam; Nagpur student allotted exam centre in Abu Dhabi.
New controversy surrounds NTA ahead of NEET re-exam; Nagpur student allotted exam centre in Abu Dhabi.

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब पुनर्परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर नया मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र के नागपुर निवासी छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब को 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा के लिए भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबूधाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है। इस अप्रत्याशित आवंटन से छात्र और उसका परिवार हैरान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छात्र के पास पासपोर्ट तक नहीं है, ऐसे में उसके लिए विदेश जाकर परीक्षा देना संभव नहीं है। परिवार ने इस मामले को गंभीर प्रशासनिक त्रुटि बताते हुए NTA से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

गौरतलब है कि NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जानी है। NTA ने परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए हैं और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देशभर में मॉक ड्रिल भी आयोजित की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।