Nine athletes from Simdega to participate in the State Sub-Junior Athletics Championship; team leaves for Dhanbad.

सिमडेगा के 9 खिलाड़ी राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा, धनबाद रवाना

Share
Link copied
Nine athletes from Simdega to participate in the State Sub-Junior Athletics Championship; team leaves for Dhanbad.
Nine athletes from Simdega to participate in the State Sub-Junior Athletics Championship; team leaves for Dhanbad.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: 21 और 22 अगस्त 2026 को धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 3rd झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिला के 9 खिलाड़ी गुरुवार को धनबाद रवाना हुए। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

Kashmir
advertisement

सिमडेगा की टीम में अभिषेक बारला, प्रियंका कुमारी, रेशमा कुमारी, आकाश डुंगडुंग, प्रिंस कुल्लू, अरुण प्रधान, रितेश मिंज, मार्सल सोय मुरुम और सुभाष उरांव शामिल हैं। टीम के साथ कोच सिमरेला एक्का और मैनेजर दीपक प्रधान भी रवाना हुए हैं। इन खिलाड़ियों का चयन 13 अगस्त 2026 को जोराम खेल मैदान में सिमडेगा जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था।

RKDF
advertisement

सिमडेगा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एडलीन केरकेट्टा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी लगातार मेहनत करें। संघ की ओर से भविष्य में भी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भेजने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने एथलेटिक्स खिलाड़ियों से अपना जन्म प्रमाण पत्र, AFI UID कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है।

संघ के अध्यक्ष एडलीन केरकेट्टा, बिपिन कुमार, विजय लकड़ा, सहदेव मांझी, जगरनाथ प्रधान, फ्रांसिस खेस, उर्मिला सोरेंग सहित जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिमडेगा के खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।