Legislative Assembly employee feared drowned in Dhurva Dam; vehicle, slippers, and raincoat found on the bank.

धुर्वा डैम में विधानसभा कर्मी के डूबने की आशंका, किनारे मिली गाड़ी-चप्पल और रेनकोट

Legislative Assembly employee feared drowned in Dhurva Dam; vehicle, slippers, and raincoat found on the bank.
Legislative Assembly employee feared drowned in Dhurva Dam; vehicle, slippers, and raincoat found on the bank.

रांची के धुर्वा डैम में झारखंड विधानसभा के एक कर्मी के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया है। लापता कर्मी की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान डैम के किनारे से एक गाड़ी, चप्पल और रेनकोट बरामद हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

बरामद सामानों के आधार पर पुलिस ने लापता व्यक्ति की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में की है। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने डैम में छलांग लगाई होगी। शव की तलाश और उसे बाहर निकालने के लिए रांची पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी है। टीम के पहुंचने के बाद डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

RKDF
advertisement

जानकारी के मुताबिक, बुलंद अख्तर बुधवार को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला, जिसके बाद धुर्वा डैम के पास उनके सामान मिलने की जानकारी सामने आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now