Ranchi crime news body in dhurwa dam

रांची : धुर्वा डैम से विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद, NDRF ने आज सुबह निकाला बाहर

Share
Link copied

Ranchi crime news body in dhurwa dam

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा (ध्रुवा) डैम में डूबे झारखंड विधानसभा कर्मचारी बुलंद अख्तर का शव आज सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।

बुधवार को घर से निकले बुलंद अख्तर देर शाम तक वापस नहीं लौटे थे। गुरुवार सुबह डैम के किनारे उनकी गाड़ी, चप्पल और बरसाती मिलने के बाद डूबने की आशंका जताई गई। नगड़ी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और तलाश अभियान शुरू किया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से डिप्टी कमांडेंट 09 डी पटना के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम दो मोटरबोट और करीब 30 जवानों के साथ डैम के फाटक व आसपास के पानी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। शाम तक शव नहीं मिल पाया था, जिसके बाद आज सुबह भी तलाश जारी रखी गई और अंततः शव पानी से बाहर निकाल लिया गया।

RKDF
advertisement

पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच चल रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। प्रशासन व पुलिस आगे की जांच में जुटे हुए हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।