om air

On Air Restaurant :-रांची में 150 फीट ऊपर परोसा जाता था खाना, प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल

On Air Restaurant

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

रांची के लोकप्रिय एयर रेस्टोरेंट को प्रशासन ने बंद करा दिया है। यह रेस्टोरेंट जमीन से लगभग 150 फीट की ऊंचाई पर लोगों को खाना खिलाता था। क्रेन की मदद से सभी को एक सेंटर टेबल के साथ ऊपर ले जाया जाता था जहां उन्हें व्यंजन परोसे जाते थे। यह अलग तरह का रेस्टोरेंट सबका ध्यान खींच रहा था। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा थी।

मालिक को नोटिस

इस रेस्टोरेंट के संचालक 8th Milestone के मालिक हैं। इन्हें भी नोटिस जारी किया गया गया है। साथ ही ऑन एयर रेस्टोरेंज के मैनेजर को भी आदेश जारी किया गया है। रांची सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 सहपठित धारा 142 के तहत इस पर कार्रवाई की गयी है।

सुरक्षा पर सवाल
यह रेस्टोरेंज कांके-ओरमांझी रोड के बोड़ेया स्थित 8th Milestone में संचालित हो रहा था जो हवा में लोगों को भोजन खिलाता था। इस रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर प्रशासन ने इसकी सुरक्षा पर सवाल किए। On-Air रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को क्रेन की मदद से लगभग 150 फीट ऊपर उठाकर मंच पर भोजन और पेय पदार्थ परोसा जाता है।

प्रशासन ने पक्ष रखने का दिया है मौका
प्रशासन की तरफ से इस होटल के संचालन के संबंध में अहम दस्तावेज और जानकारियां मांगी गयी। रेस्टोरेंट के मालिक से पूछा गया कि इसके संचालन में किस तरह के सुरक्षा मानदंडों/मानकों का पालन किया जा रहा है। इससे संबंधित दस्तावेज अनुमंडल दंडाधिकारी के कार्यालय में जमा करें। एसडीएम कार्यालय ने 8th Milestone के मालिक और प्रबंधक को उपस्थित होकर अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची के न्यायालय में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।

Share via
Share via