12 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार.
गिरिडीह, दिनेश.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने पचंबा से एक व्यक्ति के घर में छापामारी करते हुए घर उसके घर से 12 किलो गांजा, चिलम सहित गांजा पीने के प्रयोग में आने वाले अन्य वस्तुओं को बरामद किया है।
बता दें कि गिरिडीह डीएसपी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में गांजा बेचने वालों के खिलाफ अर्थात गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, जिसके तहत गिरिडीह के तमाम थाना क्षेत्रों में यह अभियान शुरू किया गया है उसी के तहत आज गिरिडीह के पचंबा में भी छापेमारी की गई।
गिरिडीह में जिस गांजा तस्कर के घर में छापेमारी की गई है उसका नाम गोपाल साहू बताया जा रहा है पुलिस ने इसके के घर से लगभग 12 किलो गांजा, गांजा पीने का चिलम ,130 विदेशी शराब ,एक प्लास्टिक जार में देसी शराब सहित अन्य वस्तुओं की बरामदगी की है। फिलहाल पुलिस ने गोपाल साहू को गिरफ्तार कर लिए ली है तथा पूछताछ जारी है।
इस अभियान में पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, एएसआई उमेश कुमार सिंह ,सुधीर कुमार ,राजेश सिंह आदि शामिल है थे।















