PALAMU : जिला खनन पदाधिकरी ने की छापेमारी, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

PALAMU : जिला खनन पदाधिकरी ने की छापेमारी, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Share
Link copied

 

 

PALAMU : में अनुमंडल पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकरी ने की छापेमारी, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त.

मेदिनीनगर : पलामू के मेदिनीनगर में अवैध तरीके से कोयले का परिहवन करने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह एवं जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने पुलिस बल के साथ बीती रात शहर के आकाश धर्मकांटा रांची रोड स्थित छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान ट्रक संख्या जेएच19बी-1746 अवैध तरीके से 24.750 एमटी कोयला ले जा रहा था, जिसे जब्त किया एवं थाने को सौंपा गया. इसमें वाहन चालक मिथुन कुमार शर्मा, वाहन मालिक एवं संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध कोयला ले जा रहा था. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ आकाश धर्म कांटा के पास छापेमारी की गई, जहां ट्रक संख्या जेएच19बी-1746 सड़क के किनारे खड़ा पाया जिसमें कोयला लदा हुआ था. चालक से जब कोयले से संबंधित जानकारी मांगी गयी तो चालक द्वारा कागाज उपलब्ध करवाया गया, जिसमें पाया गया कि कोयला सीसीएल मगध निर्गत किया गया है. कोयले का ई-चलान परिवहन की जांच जेम्स पोर्टल पर की गयी तो पाया गया कि 6 जनवरी तक ही है, लेकिन चालक के द्वारा वैधता समाप्त होने एवं निर्गल स्थल से अन्य स्थान पर कोयला ले जाने की मंशा के कारण कार्रवाई की गई.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow