नेपाल बाढ़ राहत चैरिटी मैच में विज्ञान सिंह की सहभागिता, गुमला में प्रदर्शनी मैच का दिया न्योता

निर्मल सिंह
गुमला: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आयोजित ‘प्ले फॉर नेपाल चैरिटी मैच’ में रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विज्ञान सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। 27 सितंबर को बागडोगरा के सुकना ग्राउंड में आयोजित इस विशेष फुटबॉल मैच का उद्देश्य खेल के माध्यम से मानवता की सेवा और राहत राशि जुटाना था।

मुकाबला ईस्ट बंगाल लेजेंड्स और GTA-11 के बीच खेला गया, जिसमें ईस्ट बंगाल लेजेंड्स ने चार गोल से जीत दर्ज की। मैच में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया, जोस बैरेटो, अहमद मूसा और संदीप सिंह समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भूटान के पूर्व सांसद रिनजिन जामत्शो और नेपाल के महावाणिज्य दूत झखा प्रसाद आचार्य भी मौजूद रहे।

इस दौरान विज्ञान सिंह ने बाइचुंग भूटिया की सिलीगुड़ी स्थित फुटबॉल अकादमी का भ्रमण किया। उन्होंने भूटिया के साथ जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास और युवाओं को खेल से जोड़ने को लेकर चर्चा की।

विज्ञान सिंह ने बाइचुंग भूटिया और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को झारखंड के गुमला में प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया। इसका उद्देश्य गुमला समेत झारखंड के युवा खिलाड़ियों को दिग्गज फुटबॉलरों से प्रेरणा दिलाना और क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देना है। खिलाड़ियों ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।

गौरतलब है कि विज्ञान सिंह मूल रूप से गुमला जिले के रैली प्रखंड के मर्दा गांव के रहने वाले हैं। रांची सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के युवक-युवतियों को निजी सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया है।

नेपाल बाढ़ राहत के लिए आयोजित यह चैरिटी मैच खेल के सामाजिक सरोकार और मानवीय सहयोग की भूमिका को सामने लाता है। वहीं, गुमला में प्रस्तावित प्रदर्शनी मैच से स्थानीय युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ियों के साथ जुड़ने और उनसे सीखने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

एड्स नियंत्रण को लेकर गुमला में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया बचाव का संदेश
निर्मल सिंह गुमला: झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में जिले में एड्स नियंत्रण एवं बचाव को लेकर सघन जागरूकता अभियान…

एसआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और निर्णयों की समीक्षा की मांग
सिमडेगा: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा सहित मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…
















