PATRATU

पतरातु (PATRATU)लेक रिसोर्ट के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के सामने उत्पन्न हुई भुखमरी की स्थिति !

Share
Link copied

 

By: गुड्डू पांडेय 

4 महीना से सिक्योरिटी को काम से बैठा दिया गया है।।
सिक्योरिटी गार्ड ने आज पतरातु लेक रिजॉर्ट के समीप किया प्रदर्शन।।

PATRATU: झारखंड राज्य के टूरिस्ट प्लेस पतरातु लेक रिजॉर्ट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड में काम कर रहे कर्मियों के 4 महीने से कंपनियों ने निकाला।। 4 महीने से काम पर बैठे सिक्योरिटी के सामने भुखमरी की समस्या हुई उत्पन्न, सिक्योरिटी गार्ड ने आज पतरातु लेक रिजॉर्ट के समीप किया प्रदर्शन, सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हम लोग पतरातू के मूल स्थाई निवासी है, हम लोग 4 सालों से लगातार पतरातु लेक रिजॉर्ट में
सिक्योरिटी का काम कर रहे थे, अचानक कंपनी के द्वारा हम लोगों को बैठा दिया गया है जिससे हम लोगों के सामने कई तरह की समस्या उत्पन्न हो गई है,

निकाले गए सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि हम लोग लगातार जीटीडीसी कंपनी से अपील करते आए थे कि हम लोगों को भी कंपनी के तरफ से रखा जाए लेकिन हम लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिला कभी काम पर रखा नहीं किया,आज हम लोगों को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा निकाल दिया गया है।।
सिक्योरिटी गार्ड में काम कर रहे लोगों ने बताया अगर इस पर कोई ठोस पहल नहीं की जाती है तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जवाबदेही पतरातु लेक रिजॉर्ट में काम कर रही जेटीडीसी सिक्योरिटी कंपनी के होगी।।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow