कारतूस सड़क पर फेंक भागा पीएलएफआई का सदस्य.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रांची में पीएलएफआई का कोई सदस्य है जो कारतूस की खरीदारी कर  खूंटी क्षेत्र में पीएलएफआई को पहुंचाने जाने वाला है। इसकी सूचना पर एसएसपी सुरेंद्र झा ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसी दौरान नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल और खारसिदाग पर भी चेक पोस्ट लगाकर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। तभी मोटरसाइकिल से जा रहा है एक युवक ने चेकिंग पोस्ट में वाहनों की चेकिंग होते देख घबरा गया और वह मोटरसाइकिल लेकर पीछे भागने लगा। तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ी गई और पुलिस उसके पीछे दौड़ी। उस युवक ने पुलिस को आते देख काला बैग सड़क पर फेंक दिया और कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल छोड़कर सीधे भागने निकला।

कारतूस सड़क पर फेंक भागा पीएलएफआई का सदस्य.

पुलिस जब उस बैग खोला तो देखा कि उसमें अधिक मात्रा में कारतूस है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के मुताबिक 17 राउंड कारतूस, मोटरसाइकिल और एक वर्दी जब्त की  है। पुलिस को संदेह है कि दिनेश गोप तक यह कारतूस पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि फरार युवक की पहचान हो गई है पुलिस बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow