युवती से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

Garhwa, V K Pandey.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज नावाडीह के पास एक युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने तथा छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी औरंगजेब अंसारी नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक ने लड़की को बहन बता घुमाते हुए घर छोड़ देने की बात कह उसे लेकर भाग रहा था। जिसके बाद लड़की द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी युवक ने लड़की को गाड़ी से ढकेल कर भाग गया था।

पुलिस ने लड़की को अचेत अवस्था मे बरामद की थी। लड़की के लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी औरंगजेब अंसारी ने ही लड़की को भगा रहा था प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह अपनी पहचान को छुपाने के लिए बाल-दाढ़ी हटा लिया था।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now