कोडरमा में होटल पर पुलिस का छापा, देह व्यापार की आशंका में 3 जोड़े हिरासत में

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित उरवां मोड़ के एक होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष को गुप्त सूचना मिली थी कि उरवां मोड़ स्थित बाबा लाइन होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने देर रात होटल में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को पकड़ा और सभी को पूछताछ के लिए चंदवारा थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों के बिहार से आने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल पुलिस होटल के दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
















