सिमडेगा में बोरे में बंद शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा में बोरे में बंद शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

★ आपकी पसंद

✓ भरोसेमंद खबरें

⚡ ताज़ा अपडेट

शंभू कुमार सिंह 

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के बसेरकोचा जंगल में 12 जून को बोरे में बंद मिले शव के मामले में सिमडेगा पुलिस ने सफल अनुसंधान कर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिताम्बर लोहरा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद की।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मो अर्शी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 12 जून को बसेरकोचा जंगल में एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में बंद शव मिला था। इस मामले में ठेठईटांगर थाना में कांड संख्या 39/2025 के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान मृतक की पहचान गिरजाटोली निवासी सुशील बा के रूप में हुई।

पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी। 5 जून को सुशील बा ने आरोपी पिताम्बर लोहरा की पत्नी दुलारी देवी उर्फ दुल्लो के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। इसके अगले दिन, 6 जून की रात करीब 9 बजे, दोनों व्यक्ति हड़िया पीकर घोड़ीटोली से लौट रहे थे। नीमटोली पुल के पास सुशील ने पिताम्बर को थप्पड़ मारा, जिससे क्रोधित होकर पिताम्बर ने कुल्हाड़ी से सुशील की हत्या कर दी। इसके बाद, उसने शव को प्लास्टिक के बोरे में बांधकर साइकिल से बसेरकोचा जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने पिताम्बर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, साड़ी का टुकड़ा, नायलॉन की रस्सी, दो बांस की झोरी और एक हीरो साइकिल बरामद की। ये सभी सामग्री शव को बांधने और जंगल में ले जाने में इस्तेमाल की गई थी।

एसपी ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस जघन्य अपराध का खुलासा संभव हो सका। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now