झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 जून को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक शुक्रवार, 20 जून 2025 को अपराह्न 4:00 बजे आयोजित होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों और विकास परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

















