मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 24 जुलाई को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 24 जुलाई को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Wed, 16 Jul 2025 01:30 PM (IST)

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सूचित किया है कि झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को अपराह्न 04:00 बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), राँची स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow