बीजेपी को मिला सबसे अधिक चंदा, एक साल में 200 परसेंट से ज्यादा बढ़ा, जानें अन्य सियासी दलों का क्या रहा हाल

बीजेपी को मिला सबसे अधिक चंदा, एक साल में 200 परसेंट से ज्यादा बढ़ा, जानें अन्य सियासी दलों का क्या रहा हाल

Share
Link copied

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक चंदा प्राप्त हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि BJP को कुल 8,358 चंदों से 2,243.94 करोड़ रुपये मिले, जो सभी राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे का लगभग 88% है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष (2022-23) के 719.858 करोड़ रुपये की तुलना में 211.72% की वृद्धि दर्शाता है।

इसके विपरीत, कांग्रेस को 1,994 चंदों से 281.48 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जो BJP की तुलना में काफी कम है, लेकिन पिछले वर्ष के 79.924 करोड़ रुपये से 252.18% की बढ़ोतरी दिखाता है। वहीं आम आदमी पार्टी के चंदे में 70 फीसदी (26.038 करोड़ रुपये) तक की कमी आई है। नेशनल पीपल्स पार्टी के दान में 98.02 प्रतिशत या 7.331 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसी अवधि में राष्ट्रीय पार्टियों को 3755 कॉर्पोरेट क्षेत्रों से 2262.55 करोड़ रुपये (कुल दान का 88.92 प्रतिशत) का दान मिला। जबकि 8493 व्यक्तिगत दाताओं से 270.872 करोड़ रुपये (कुल दान का 10.64 प्रतिशत) चंदे में दिए।

ADR की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि कुल 12,547 चंदों से राष्ट्रीय दलों को 2,544.28 करोड़ रुपये मिले, जिसमें से अधिकांश हिस्सा BJP के पास गया। यह डेटा चुनाव आयोग को जमा की गई जानकारी पर आधारित है और इसमें 20,000 रुपये से अधिक के चंदे शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow