Postal Department's 'Raksha Sutra Campaign' for Raksha Bandhan begins; send a Rakhi via Speed Post for ₹70.

रक्षाबंधन पर डाक विभाग का ‘रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू, 70 रुपये में स्पीड पोस्ट से भेजें राखी

Postal Department's 'Raksha Sutra Campaign' for Raksha Bandhan begins; send a Rakhi via Speed Post for ₹70.
Postal Department’s ‘Raksha Sutra Campaign’ for Raksha Bandhan begins; send a Rakhi via Speed Post for ₹70.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम को सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग ने लगातार दूसरे वर्ष ‘रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू किया है। इस विशेष अभियान के तहत बहनें मात्र 70 रुपये में विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफे के साथ स्पीड पोस्ट से अपने भाइयों को सुरक्षित तरीके से राखी भेज सकेंगी।

सिमडेगा मुख्य डाकघर की ब्रांच मैनेजर विजय चौधरी ने बताया कि इस सुविधा के लिए मुख्य डाकघर सहित अन्य डाकघरों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं, जहां राखी भेजने वालों को प्राथमिकता के आधार पर सेवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 70 रुपये के शुल्क में 10 रुपये विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफे, 55 रुपये स्पीड पोस्ट शुल्क और 5 रुपये अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

RKDF
Adv

डाक विभाग इस अभियान को बच्चों और छात्राओं से जोड़ने के लिए शहर के विभिन्न विद्यालयों में ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता भी आयोजित करेगा। प्रतियोगिता में छात्राएं स्वयं राखी तैयार कर विद्यालय परिसर से ही स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाइयों को भेज सकेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 10 छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्य डाकघर के डाक निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में भी रक्षाबंधन का भावनात्मक महत्व बरकरार है। दूर-दराज रहने वाले भाइयों तक बहनों का स्नेह सुरक्षित और समय पर पहुंचे, इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की गई है, ताकि रास्ते में राखी भीगने या खराब होने की आशंका न रहे। डाक विभाग ने अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now