Power supply to be disrupted for two hours on August 12; several feeders affected due to maintenance work.

12 अगस्त को दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के चलते कई फीडर प्रभावित

Power supply to be disrupted for two hours on August 12; several feeders affected due to maintenance work.
Power supply to be disrupted for two hours on August 12; several feeders affected due to maintenance work.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: विद्युत विभाग की ओर से 12 अगस्त को सिमडेगा शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गई है। विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बीरू ग्रिड से 33 केवी सिमडेगा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kashmir
advertisement

इस दौरान सिमडेगा पावर हाउस में 33 केवी ब्रेकर के मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के कारण निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, पराद्वीप से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों के सिमडेगा होकर गुजरने के दौरान सुरक्षा कारणों से 11 केवी लाइन की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है। इसके चलते टाउन, टी.टांगर और रेंगारिह फीडर प्रभावित रहेंगे।

RKDF
advertisement

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने बिजली आपूर्ति बाधित होने से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।