Preparations intensify for the Special Intensive Revision in Jharkhand; #JharkhandSIR social media campaign to be held on June 30.

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारी तेज, 30 जून को चलेगा #JharkhandSIR सोशल मीडिया अभियान

Share
Link copied
Preparations intensify for the Special Intensive Revision in Jharkhand; #JharkhandSIR social media campaign to be held on June 30.
Preparations intensify for the Special Intensive Revision in Jharkhand; #JharkhandSIR social media campaign to be held on June 30.

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं तक जागरूकता पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि 30 जून को #JharkhandSIR हैशटैग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए मतदाताओं तक विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी सही और आवश्यक जानकारी पहुंचाई जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक राज्यभर में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान जिन मतदाताओं का पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी थी, वे BLO को अपनी जानकारी उपलब्ध कराकर अपनी मैपिंग सुनिश्चित करा सकते हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा शिक्षा एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।