सहायक पुकिसकर्मी पुष्पा कुल्लू की मौत की जिम्मेवार राज्य सरकार,पीड़ित परिजन को 50 लाख मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले : दीपक प्रकाश

सहायक पुकिसकर्मी पुष्पा कुल्लू की मौत की जिम्मेवार राज्य सरकार,पीड़ित परिजन को 50 लाख मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले : दीपक प्रकाश

Share
Link copied

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन में शामिल पुष्पा कुल्लू की हुई मौत पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मौत की पूरी जिम्मेवार राज्य सरकार है।उन्होंने कहा कि सहायक पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपने आंदोलन को मूर्त गति दे रहे थे।लेकिन राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के गैरजिम्मेदाराना एवं अमानवीय कदम के कारण इतनी बड़ी घटना घटित हुई है।
इन्हे भी पढ़े :- CNT एक्ट के धारा 49 A का उलंघन, रांची प्रकाशन पर भूमि वापसी का केस ।
PUSPA KULLU
उन्होंने ऐसा कहा कि 27 सिंतबर से चल रहे आंदोलन में महिला सहायक पुलिसकर्मियों अपने छोटे-छोटे बच्चे के साथ बारिश के मौसम में भींगने और खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है लेकिन राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आमानवीय चेहरा के कारण इस ओर तनिक भी ध्यान नही दिया।जिसके कारण कई की तबीयत बिगड़ी हुई है, जिसमें पुष्पा कुल्लू की मौत हो गई।उन्होंने कहा कि BJP स्व पुष्पा कुल्लू को श्रद्धांजलि अर्पित करती है और इस शोक की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी है।उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि स्व पुष्पा कुल्लू के परिजनों को अविलंब 50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन के साथ खड़ी है।
इन्हे भी पढ़े :- जमीन की हेरा-फेरी के मामले कई रसूखदारों के नाम शामिल।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow