IMG 20210830 WA0003

संवादहीनता दूर कर कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान- राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की नई टीम का रांची स्थित पार्टी हेड क्वार्टर में जोरदार स्वागत हुआ. रांची के पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत चार कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की,जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं अभिनंदन किया गया. दृष्टि नाउ से खास बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में संवादहीनता दूर की जाएगी और कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत चार कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर का शनिवार को कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में भव्य स्वागत किया गया. इससे पहले रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ा बजाकर नई टीम का स्वागत किया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via