ED

राजीव कुमार(Rajiv Kumar) को कोलकत्ता स्पेशल कोर्ट से जमानत

Share
Link copied

झारखंड के नामी वकीलों में शुमार राजीव कुमार (Rajiv Kumar)को कोलकत्ता स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गयी है । जाहिर है की राजीव कुमार पर आरोप है की वे एक केस में एक्सटॉर्शन करने गए थे और वहां लाखों रुपये कैश के साथ पकड़े गए । अब अधिवक्ता राजीव कुमार को जमानत मिल गई है. कोलकाता की कोर्ट ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की है. जानकारी के मुताबिक, कोलकाता बैंक शाल स्ट्रीट स्थित फोर्थ स्पेशल कोर्ट ने अधिवक्ता राजीव कुमार की जमानत याचिका मंजूर कर ली है. कोर्ट से बेल मिलने के बाद राजीव कुमार अब जेल से बाहर आ सकते हैं.


आपको ज्ञात होगा कि बीते 31 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता से गिरफ्तारी हुई थी. अमित अग्रवाल नामक व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका में राहत पहुंचाने के नाम पर अधिवक्ता ने पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में एक करोड़ रुपये देने की बात तय हुई. पहली किस्त में 50 लाख रुपये लेने के लिए ही राजीव कुमार महानगर कोलकाता आये थे. हेयर स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत के बाद अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं.
इधर इस केस में पकड़े जाने के बाद हेमन्त सोरेन को भी राहत मिल गयी है क्योंकि शेल कंपनी मामले में कोर्ट ने अभी उन्हें राहत दे रखा है ।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow