बिहार में रोचक हो सकता है राज्यसभा चुनाव.
Team Drishti.
पटना : बिहार में होनें वाला राज्यसभा का चुनाव काफी रोचक होनें की उम्मीद है। भाजपा द्वारा सुशील मोदी को एनडीए का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं इस बात की चर्चा है कि विपक्ष स्वर्गीय राम विलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को उम्मीदवार बना सकती है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन की तारीख तीन दिसंबर तक है। वहीं खबर है कि रीना के नाम पर राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव की सहमति मिल चुकी है। सिर्फ लालू प्रसाद से हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा है। खबर है कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर डोरे डाले जा रहे हैं। चिराग पासवान तैयार हो जाते हैं तो उनकी मां रीना पासवान सर्वसम्मति से महागठबंधन की प्रत्याशी होंगी। नहीं तो दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार को हर क्षेत्र में घेरनें को तैयार हैं वे सीएम नीतीश कुमार को सुकून का मौका नहीं देना चाहते हैं। एक साथ कई मोर्चे खोलकर नीतीश कुमार की सरकार को उलझाए रखना चाहते हैं। माना जा रहा है कि लालू का संदेश एक-दो दिनों में अगरआ सकता है और रीना तैयार हो जाती हैं तो लड़ाई दिलचस्प होगी।


















