राकेश कुमार बने झारखंड निदेशालय के प्रभारी देवव्रत झा गए कोलकाता
झारखंड के परिपेक्ष्य में बहुत ही बड़ी खबर है । झारखंड प्रवर्तन निदेशालय में तबादला हुआ है झारखड के कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे ED के डिप्टी डायरेक्टर देवव्रत झा का तबादला जोनल ऑफिस से कोलकाता कर दिया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उनके स्थान पर राकेश कुमार को ED के रांची जोनल ऑफिस में भेजा गया है। जाहिर है की देवव्रत झा को प्रोन्नति के बाद रांची जोनल आफिस का प्रभारी बनाया गया था. उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर से डिप्टी डायरेक्टर रैंक में उनकी प्रोन्नति हुई थी.
झारखंड में देवव्रत झा जमीन घोटाले समेत कई महत्वपूर्ण मामलों के अनुसंधान से जुड़े रहे हैं. इनमें भूमि घोटाला, शराब घोटाला और मनरेगा घोटाला शामिल है जिसमे कई मामलों में तो आईएएस अधिकारी का नाम भी शामिल है ।

















