Ranchi :- झामुमो नेता ने पुलिस पर मारपीट कर पैर तोड़ने का लगाया आरोप

Ranchi :- झामुमो नेता ने पुलिस पर मारपीट कर पैर तोड़ने का लगाया आरोप

Share
Link copied

Ranchi

Drishti  Now Ranchi

17 जनवरी को टुसू मेला के दौरान दंगा भड़काने व टेल्को थाना की जीप पर पथराव कर एसआई को घायल करने के मामले में बिरसानगर पुलिस ने सुंदरहातु निवासी झामुमो के मंडल सचिव कमल मुखी के घर छापामारी की। इस दौरान कमल मुखी और परिवारवालों के साथ पुलिस की झड़प हुई।

पुलिस की पिटाई में कमल मुखी का पैर टूट गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मंगलवार की रात 11 बजे की है। कमल मुखी ने बताया कि पुलिस ने सादे लिबास में दोस्त का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया। फिर अंदर घुस कर मारपीट की। घर में पड़े रॉड से महिलाओं को भी पुलिस ने पीटा।

कमल ने हमला करने का आरोप बिरसानगर थानेदार प्रभात कुमार समेत 10 अन्य पुलिसकर्मियों पर लगाया गया है। मामले में कार्रवाई को लेकर कमल के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन उन्होंने दिया।

कमल मुखी ने बताया कि 17 जनवरी को अपने भाई गोपाल लोहार के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसकी शिकायत थाना में होने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया था। इसके बाद से पुलिस संडे मार्केट में टुसू मेला दंगा भड़काने और पुलिस जीप पर हुए पथराव के मामले में झूठा आरोप लगाते हुए फंसा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow