रांची(Ranchi) की महिला पत्रकार को लगी गोली ,हालात गंभीर , पति पर शक ।

रांची(Ranchi) की महिला पत्रकार को लगी गोली ,हालात गंभीर , पति पर शक ।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Ranchi : रांची के रातु थाना इलाके में रहने वाली एक महिला पत्रकार को गोली लग गई है गोली उसे अपने ही घर में लगी है लेकिन पता नहीं चल पा रहा है की यह गोली उसे मारी गई या उसने आत्महत्या की कोशिश की है क्योंकि बीते कुछ महीनों से उसका अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं थे कहा तो यह भी जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उसके अपने पति के साथ बातचीत बंद थी ।

सिटी पैलेस पहुंची EDआरोप दाहू यादव ने अपने बाहुबल से हड़प लिए था !

लेकिन सबसे हैरत की बात यह है कि जब उसे गोली लगी उस वक्त उसका पति उसी के कमरे में था और पिस्तौल लाइसेंस वाला था । महिला पत्रकार का नाम संध्या देवी है फिलहाल उसका इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

ED ने IAS पूजा सिंघल की प्रोपटी अटैच की जिसमे रांची का पल्स अस्पताल और पल्स डाइग्नोसिस सेंटर भी शामिल

जानकारी के अनुसार संध्या की शादी 7 माह पहले ही हुई थी और कुछ दिनों से उनका विवाद उनके पति के साथ चल रहा था। पिछले दो दिनों से दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी। जिसके बाद आज सुबह दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

रांची(Ranchi) की महिला पत्रकार को लगी गोली ,हालात गंभीर , पति पर शक ।

विवाद कुछ इस कदर बढ़ा की कमरे के अंदर गोली चलने लगी। कमरे में 3 गोलियां चली है जिसमे से एक गोली संध्या को लगी। जिसके बाद घायल संध्या को रिम्स लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक संध्या के पति  एक व्यवसाई है। जिन्हें  हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मामला संदिग्ध है ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now