Ranchi Municipal Corporation receives state-of-the-art amphibious drain master machine; cleaning drive launched in the Harmu River.

रांची नगर निगम को मिली अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन, हरमू नदी से सफाई अभियान की शुरुआत

Ranchi Municipal Corporation receives state-of-the-art amphibious drain master machine; cleaning drive launched in the Harmu River.
Ranchi Municipal Corporation receives state-of-the-art amphibious drain master machine; cleaning drive launched in the Harmu River.

रांची : रांची नगर निगम द्वारा शहर के जलाशयों की आधुनिक एवं प्रभावी सफाई के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएसआर मद से क्रय की गई अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन का उद्घाटन बुधवार को माननीया महापौर रोशनी खलखो ने माननीय उप महापौर नीरज कुमार की उपस्थिति में किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उद्घाटन के बाद महापौर ने हरी झंडी दिखाकर मशीन को हरमू नदी में उतारा और सफाई अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह अत्याधुनिक मशीन नदी, तालाब, नाले एवं अन्य जलाशयों में जमे कचरे, जलकुंभी और गाद की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी नदी, तालाब, नाले अथवा अन्य जल स्रोतों में कूड़ा-कचरा न डालें तथा शहर के जलाशयों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

कार्यक्रम में उप महापौर नीरज कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, सीसीएल के प्रतिनिधि एवं रांची नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now