Ranchi University's three-day celebration marking its 67th Foundation Day begins; meritorious students and sportspersons felicitated.

67वें स्थापना दिवस पर रांची विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय समारोह शुरू, मेधावी छात्र और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Share
Link copied
Ranchi University's three-day celebration marking its 67th Foundation Day begins; meritorious students and sportspersons felicitated.
Ranchi University’s three-day celebration marking its 67th Foundation Day begins; meritorious students and sportspersons felicitated.

रांची: रांची विश्वविद्यालय का 67वां स्थापना दिवस शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में भव्य समारोह के साथ शुरू हुआ। वर्ष 1960 में स्थापित विश्वविद्यालय अपनी गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा के 67 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कर रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट एजुकेशन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष नरेंद्र भगत रहे। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, विभिन्न संकायों के डीन, विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य, पूर्व कुलपति, पूर्व रजिस्ट्रार, पूर्व डीएसडब्ल्यू, शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन से हुई, जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।

RKDF
Adv

इस अवसर पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रांची विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के बाद कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध परंपरा बेहद समृद्ध रही है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में लगभग 16 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र पूरी तरह नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होगा। विश्वविद्यालय में केवल अकादमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, फाइन आर्ट्स और शोध गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। शोध को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की स्थापना भी की गई है।

कुलपति ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह 12 जुलाई तक चलेगा। दूसरे दिन विद्यार्थियों की कला, संस्कृति और फाइन आर्ट्स प्रदर्शनी आयोजित होगी, जबकि समापन समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश भी दिया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।