Jamshedpur: Baba Baidyanath Seva Sangh's unique initiative—1,001 Kanwariyas to receive a free trip to Deoghar.

जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की अनूठी पहल, 1001 कांवरियों को मिलेगी निःशुल्क देवघर यात्रा

Jamshedpur: Baba Baidyanath Seva Sangh's unique initiative—1,001 Kanwariyas to receive a free trip to Deoghar.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

जमशेदपुर: सावन की पवित्र बेला में बाबा बैद्यनाथ के भक्तों के लिए एक सुखद समाचार है। जमशेदपुर का ‘बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ’ इस वर्ष भी शिव भक्तों के लिए नि:शुल्क कांवर यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत संघ 1001 कांवरियों को सुल्तानगंज से देवघर तक की यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क कराएगा।

झारखंड JSSC भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा ! नौकरी के नाम पर 10 लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज बरामद

20 जुलाई से शुरू होगा पंजीयन साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने इस यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण 20 जुलाई से शुरू होगा। इच्छुक श्रद्धालु ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।

RKDF
Adv

यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

प्रस्थान तिथि: 9 अगस्त को जमशेदपुर से बसों द्वारा प्रस्थान।

आयु सीमा: पंजीयन के लिए आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पहचान पत्र: सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी पंजीकृत कांवरियों को विशेष पहचान पत्र (फोटो एवं मोबाइल नंबर युक्त) दिए जाएंगे।

ड्रेस कोड: यात्रा में अनुशासन और पहचान के लिए सभी श्रद्धालुओं को एक समान ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

विकास सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रहने (धर्मशाला), भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा और विश्राम की पूर्ण व्यवस्था संघ द्वारा की जाएगी। पदयात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली ‘रावण वध’ की जीवंत झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी।

खूंटी में दो सनसनीखेज घटनाओं से दहशत: तिलमा में देवर-भाभी ने दी जान, घाघरा पुल के पास युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप

बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के उपरांत श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। कुल आठ दिनों की यह यात्रा पूरी तरह से निःशुल्क होगी।

यहाँ करें संपर्क

पंजीयन और अन्य जानकारी के लिए श्रद्धालु अपने निकटतम क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं:

मानगो: किशोर वर्मन (8540986994)

सोनारी: कृष्ण सिंह (9334644378)

कदमा: विक्रम यादव (8092278440, 8210320937)

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now