RMC

RMC क्षेत्र में नियम की अनदेखी कर फाइन जमा करने से नहीं बच सकते हैं। अधिकारी की टीम इंफोर्समेंट टीम ई-पॉश मशीन और कैमरे से लैस रहेगी

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RMC  NEWS

झारखण्ड रांची के नगर निगम में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल रांची नगर निगम के दायरे में रहने वाले लोग अब नियम की अनदेखी कर फाइन जमा करने से नहीं बच सकते हैं। अब नियम तोड़ने वाले लोगों से रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम हर हाल में जुर्माना वसूल करेगी। निगम प्रबंधन की ओर से इसके लिए इंफोर्समेंट टीम को विशेष रूप से तैयार किया गया है। अब तक मैनुअली काम होता था, पर अब इंफोर्समेंट टीम ई-पॉश मशीन और कैमरे से लैस रहेगी। यह टीम न केवल जुर्माना वसूलेगी बल्कि आपकी तस्वीर भी उतारेगी।

नर्स द्वारा प्रसव के लिए कान की बाली लेने का मामला प्रतुल शाहदेव(Pratul Shahdev) पहुंचे पीड़ित परिवार के घर इंसाफ के लिए ढाढस बंधाया

इस तरह वसूलेगी जुर्माना
नगर निगम प्रबंधन के अनुसार अब इंफोर्समेंट टीम ई-पॉश मशीन और कैमरे लैस हो चुकी है। जहां भी टीम जुर्माना लगाएगी, वहां वसूलना भी आसान होगा। लोग अब कैस न रहने का बहना नहीं कर सकेंगे। क्योंकि इ-पॉश मशीन रहने से डेबिट कार्ड और क्यूआर कोड स्कैन कर जुर्मान वसूला जा सकेगा। अभी प्रारंभिक तौर पर मॉनिटरिंग के साथ जुमार्ना वसूलने का काम सीमित क्षेत्र में शुरू कर दिया गया है। इसकी सफलता के हिसाब से काम की रफ्तार बढ़ायी जाएगी।

Ranchi : अखिल भारतीय महिला सम्मेलन ने नामकुम में कंबल एवं ऊनी वस्त्र बांटे.

किन गलतियों पर लगेगा जुर्माना
बताते चलें कि नगर निगम की ओर से कई तरह की गलतियों पर जुर्माना वसूल किया जाता है। पर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम जिन पर ज्यादा नजर रखती है वो सड़क पर बिल्डिंग मैटेरियल जमा रखने, घरों और प्रतिष्ठानों में डस्टबिन नहीं रखने, अतिक्रमण, रोड परमिट, बिना अनुमति के बैनर-पोस्टर लगाने, नो पार्किंग, प्लास्टिक बैग का उपयोग करने, अवैध भवन निर्माण और बैंक्वेट हॉल, लॉज-हॉस्टल संचालन है।

सुजित मुंडा घर आये वर्ल्ड कप (T 20 World Cup) साथ लाए जियो रे रांची के लाल

लगभग 30 साल की वसूली निगम ने की
जुर्माना वसूली की बात करें तो केवल इस वर्ष नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने 30 लाख के करीब जुर्माने की वसूली की है। यह आंकड़ा बीते पांच साल के बड़े आंकड़ों में एक है। साल 2017-18 में 36 लाख, 2018-19 में 66 लाख, 2019-20 में 68 लाख, 2020-21में 37 लाख और 2021-22 50 लाख है।

Share via
Share via