माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी माता की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की।

इस अवसर पर माहौल भावुक रहा। मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ पारंपरिक रस्में निभाईं। कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, माता के श्राद्ध कर्म के तहत आयोजित इस रस्म में पारिवारिक और पारंपरिक मान्यताओं का पालन किया गया।

धनबाद के कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
झारखंड, बंगाल और यूपी में हत्या, लूट समेत कई मामलों में तलाश; हथियार बरामदगी के दौरान ASI की पिस्टल छीनकर फायरिंग करने…

धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से कुख्यात शंकर घायल
धनबाद: धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की…
















