सत्य साई सेवा संगठन के वरिष्ठ सेवक शंभूनाथ गोस्वामी का निधन, साई परिवार में शोक की लहर

सत्य साई सेवा संगठन के वरिष्ठ सेवक शंभूनाथ गोस्वामी का निधन, साई परिवार में शोक की लहर

Share
Link copied

सत्य साई सेवा संगठन के वरिष्ठ सेवक शंभूनाथ गोस्वामी का निधन, साई परिवार में शोक की लहर

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: श्री सत्य साई सेवा संगठन, कोचेडेगा के वरिष्ठ सेवक एवं समाजसेवी शंभूनाथ गोस्वामी के असामयिक निधन से पूरे साई परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले स्कूटी से गिरने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था।

शंभूनाथ गोस्वामी लंबे समय से श्री सत्य साई सेवा संगठन, सिमडेगा में कौशल प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे संगठन के विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक सम्मान मिला।

संगठन के जिला अध्यक्ष गणपति बड़ाइक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शंभूनाथ गोस्वामी ने मानव सेवा को अपना जीवन समर्पित किया था। उन्होंने वर्षों तक पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साई आश्रम में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे संगठन के चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे और जरूरतमंदों की सेवा में लगातार जुटे रहते थे।

सत्य साई सेवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। संगठन ने कहा कि शंभूनाथ गोस्वामी की सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा सदैव सभी के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।