Shanti Bhavan Medical Center Biru started 'Sanjeevani Seva', now emergency health facility will reach the doorstep.

शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू ने शुरू की ‘संजीवनी सेवा’, अब घर तक पहुंचेगी इमरजेंसी हेल्थ सुविधा

Shanti Bhavan Medical Center Biru started 'Sanjeevani Seva', now emergency health facility will reach the doorstep.
Shanti Bhavan Medical Center Biru started ‘Sanjeevani Seva’, now emergency health facility will reach the doorstep.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : मरीजों और आम लोगों को आपात स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू द्वारा ‘संजीवनी सेवा’ की शुरुआत की गई। इस सेवा का उद्घाटन उपायुक्त कंचन सिंह, सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद एवं मेडिका ग्रुप के चेयरमैन डॉ आलोक रॉय सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में ‘संजीवनी सेवा’ जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित सहायता कई बार लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है। प्रशासन हमेशा ऐसी जनहितकारी पहल का समर्थन करेगा।

वहीं डॉ आलोक रॉय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पताल तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मरीजों तक समय पर पहुंचना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि ‘संजीवनी सेवा’ के माध्यम से मरीजों को घर से अस्पताल तक सुरक्षित एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आने वाले समय में इस सेवा का और विस्तार करने की योजना है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ‘संजीवनी सेवा’ के तहत 24×7 होम पिक-अप और इमरजेंसी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षित इमरजेंसी तकनीशियन मरीजों के साथ रहेंगे, जिससे जरूरतमंदों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। सेवा के तहत एंबुलेंस मरीज के घर तक पहुंचेगी और आवश्यकता पड़ने पर मरीज को बीरू अस्पताल अथवा सदर अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों एवं घरेलू आपात स्थितियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य सेवा अब सिर्फ अस्पताल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों के घर तक भी पहुंचेगी।

‘संजीवनी सेवा’ का लाभ लेने के लिए लोग 8877766622 एवं 6207592280 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now