डॉ शशि थरूर जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत -न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाएंगे

डॉ शशि थरूर जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत -न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाएंगे

Share
Link copied

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डॉ शशि थरूर जी दिनांक 18 नवम्बर 2021 शाम 07ः40 बजे अपने तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पधार रहे हैं। इस दौरान दो दिन रांची में प्रवास कर प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर तीसरे दिन शाम 07 बजे दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

इन्हे भी पढ़े :- 1 करोड़ इनामी भाकपा माओवादि प्रशांत बोस की पत्नी को पड़ा मिर्गी का दौरा सरायकेला से लाना पड़ा रिम्स,जानिए क्या है हाल ?

उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि डॉ शशि थरूर जी दिनांक 18 नवम्बर को संध्या 07ः40 बजे बिरसा मुुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे, जहां उनका प्रोफेशनल्स कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। 19 नवम्बर को पूर्वा. 10 बजे खूंटी जिला के मुरहू स्थित लाईब्रेरी का उद्घाटन एवम एआईपीसी पदाधकारी और ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत 02 बजे से जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा में क्रिकेट मैच का लुफ्त उठाएंगे। दिनांक 20 नवम्बर को पूर्वा. 10ः30 बजे जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम, धुर्वा में कॉफी विद थरूर प्रोफेशनल्स मिटिंग में हिस्सा लेंगे। अप. 01ः45 बजे बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर माल्यार्पण, अप. 02ः00 बजे एआईपीसी अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के आवास पर लंच के उपरांत शाम 05ः00 बजे सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। इसके इसके पश्चात अपराह्न 07ः00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

इन्हे भी पढ़े :- सातवीं से दसवीं जेपीएससी पीटी परीक्षाफल में 230 नंबर वाले पास और 272 वाले होजाते है फ़ैल !

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow